फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों को अतिरिक्त सहायता राशि मिलने का रास्ता साफ

Mon, 31 Aug 2015 06:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया गन्ना भुगतान के लिए संकट से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि चीनी मिलों को सरकार से सहायता राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद प्रमुख सचिव ने शासनादेश जारी कर दिया है और जिला गन्ना अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में सरकार ने 15 जुलाई 2015 तक एसएपी की दर से पूर्ण भुगतान करने की शर्त रखी थी, जिसे शिथिल करते हुए सभी मिलों को सहायता राशि भुगतान के आदेश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने आदेश दिए हैैं कि राज्य सरकार की ओर से दी जा रही इस वित्तीय सहायता से गन्ना किसानों को तत्काल भुगतान कराया जाए। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि शासन से मिले प्रारूप पर सभी चीनी मिलों से सूचना मांगी गई है। जल्द ही किसानों को भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें