फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध नहीं बांटा गया तो होगी कार्रवाई

Tue, 23 Feb 2016 06:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन योजना में प्रत्येक बुधवार को वितरित होने वाले दूध बांटने में लापरवाही शिक्षकों पर भारी पड़ सकती है। बीएसए ने बच्चों को दूध वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं तथा चेतावनी दी है कि यदि दूध नहीं बांटा गया तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बुधवार को विद्यालयों में उपस्थित सभी बच्चों को दूध का वितरण अवश्य कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि प्रधानाध्यापक दूध नहीं बांटते हैं तो अगले दिन संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उन्हें आख्या उपलब्ध कराई जाए। यदि ग्राम प्रधान दूध नहीं बांटते हैं तो इसके संबंध में उनके विरुद्ध 95 जी का का नोटिस डीएम से निर्गत कराने के लिए अगले दिवस संस्तुति सहित आख्या उन्हें उपलब्ध कराई जाए। विद्यालय में दूध वितरण न किए जाने की स्थिति में यदि विद्यालयों द्वारा दूध के लिए निर्धारित धनराशि आहरित करली जाती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान के विरुद्ध गबन मानते हुए संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया है कि दूध वितरण के संबंध में आख्या प्राप्त न होने की दशा में संबंधित खंड शिक्षा के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें