फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ का दिया संदेश

Sun, 26 Apr 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय (सदर) में बच्चों को जागरूक करते जिला मलेरिया अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विश्व मलेरिया दिवस पर संविलियन विद्यालय (सदर) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी हरि शंकर और खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

रैली के दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से मलेरिया से बचाव का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015 से 2025 के बीच भारत में मलेरिया के मामलों में 80 प्रतिशत और मृत्यु दर में 78 प्रतिशत कमी आई है। वर्ष 2024 की डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट के अनुसार भारत अब उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से बाहर आ चुका है।
उन्होंने बताया कि खीरी जिले में भी सुधार हुआ है। वर्ष 2024 में 614 केस थे, जबकि 2026 में अब तक सात मामले सामने आए हैं। इस वर्ष की थीम “मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के तहत छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। “बुखार में देरी पड़ेगी भारी” और “हर रविवार मच्छर पर वार” जैसे स्लोगन से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी, वीबीडी निरीक्षक, फील्ड वर्कर और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें