फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतत सेवा संस्थान ने कराया पैगाम-ए-अमन कार्यक्रम

Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
confrance - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- रविवार को जीआईसी में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

- शामिल हुई दो सौ अल्पसंख्यक महिलाएं
गंगा जमुनी संस्कृति को बढ़ावा देने तथा समुदायों के बीच बढ़ती कटुता को कम करने के उद्देश्य को लेकर सतत सेवा संस्थान ने रविवार को जीआईसी में पैगाम-ए-अमन का कार्यक्रम किया। इसमें मदारिस इस्लमियां इदारा-ए-दीनयात के अध्यक्ष मौलाना सईद कासमी ने सभी से आपस में भाईचारे के साथ रहकर एक दूसरे के सुख-दुख में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पैगाम-ए-अमन कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय की करीब दो सौ महिलाएं शामिल हुई। इनको संबोधित करते हुए मौलाना सईद कासमी ने कहा कि कोई भी इंसान आतंकवादी नहीं हो सकता, यदि है तो वह जानवर से भी बदतर है। सच्चा मुसलमान वही है, जो अपने आसपास रह रहे लोगों की मदद करें। इन्होंने कहा कि इस्लाम कहता है कि इंसान का सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है और जो आतंकवाद से जुड़े हैं, वह मुसलमान नहीं हो सकते है। मौलाना सईद कासिम ने कहा कि हर मनुष्य का फर्ज है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करे। मौलाना नोमान ने कहा कि बगैर शिक्षा के इंसान अल्लाह और भगवान को नहीं पहचान सकता है, इसलिए शिक्षा जरूरी है। इस दौरान संस्थान के सचिव आशुतोष त्रिवेदी, सतेंद्र बहादुर सिंह, काजी जमीर, अशोक सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें