गोला के श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में पुरस्कृत मेधावी। स्रोत: विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। वार्षिकोत्सव में श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी के मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्रांगण में संस्थापक स्व. अरविंद गिरि के गुरु रहे सीजीएनपीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. ओपी मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। समारोह में यशस्वी सिंह, अवनीत कौर, त्रिशिका सिंह, आकाशदीप कौर, आरुषि मिश्रा, स्मिथ बाथम, आशी वर्मा, हर पुनीत सिंह, अलीशा, सुप्रिया, दिव्यांश पटेल, तनिष्क देव, सान्वी भट्ट, ओम शर्मा, तनु वर्मा, मनप्रीत, संदीप कौर, सिमरन अंसारी, सहज प्रीत और आर्यन जायसवाल सहित मेधावियों और अन्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। संवाद