लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेशार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर अलग-अलग काउंटर बनाए हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटें पर प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश विवरणिका की बिक्री शुरू कर दी गई। चार सौ रुपये की विवरणिका है। कॉलेज में बीए की 1320, बीकाम-360, बीएससी-600, बीएड-50, एमए फिलाॅसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिन्दी-60, एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60 व एमएससी बाॅटनी की 20 सीटों पर प्रवेश होना है।
बीकाम व बीएससी गणित में प्रवेश को लेकर 16 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की है। इस समय बीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। एमए, एमकाम के लिए आज यानी शुक्रवार तक ही प्रवेश लिए जाएंगे।
बीए की पहली सूची में सामान्य वर्ग के 660 छात्र-छात्राओं को शामिल किया है, ओबीसी के 356 व एससी के 257 की मेरिट जारी की है। प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीकाम में कुल 236 छात्र-छात्राओं की सूची जारी हुई है। बीएससी गणित के लिए 175, बीएससी बायो में 150 सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए मेरिट जारी की थी।
ओबीसी वर्ग के लिए 81, एससी 63 व एसटी के लिए 06 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सूची में नाम शामिल होने के बाद कई छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं लेते हैं। ऐसे में रिक्त सीटों पर दूसरी और आवश्यकता होगी तो तीसरी सूची जारी की जाएगी। बच्चों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर वर्ग के हिसाब अलग-अलग काउंटर भी बनाए गए हैं।
ऑनलाइन भी मेरिट सूची में देख सकते हैं नाम
चूंकि जिला बड़ा होने के चलते यहां पर चंदन चौकी तक के छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन करते हैंं। सूची में नाम न पाकर उन्हें एक बार फिर से लंबा सफर तय करना पड़ता है। ऐसे बच्चे को काफी दूरी से कालेज आते-जाते हैं वह कालेज की वेबसाइट वाईडीपीजी कॉलेज पर जाकर सूची में अपना नाम देख लें। नाम होने की दशा में ही कॉलेज आएं। किसी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क से भी बात कर सकते हैं।