फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राहत सामग्री नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकला। भीरा क्षेत्र के शाहपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत किटें न मिलने पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने बड़ी संख्या में तहसील पहुंचकर ग्राम प्रधान, लेखपाल पर अपात्रों को किट वितरण करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने लेखपाल पर कई अन्य आरोप भी लगाए। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने राहत सामग्री न मिलने पर तहसील में लेखपाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। एसडीएम कार्तिकेय सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका ज्ञापन भी लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल मनमानी कर अपात्रोंं को बाढ़ राहत सामग्री दे रहे हैं। विरोध करने पर राहत सामग्री न देने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि लेखपाल ने पूरे गांव का सर्वे नहीं किया है। फसल क्षति का मुआवजा दिलाने के नाम पर 50 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। नकद रुपए वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कहा कि करीब आठ सौ राहत सामग्री किट आ रही हैं, जो शाहपुर के मजरा गांवों में ही बांटी जाएंगी। शुक्रवार को वितरण कराया जाएगा। मुआवजा राशि का दिलाने के लिए कोई भी रुपया नहीं पड़ता है। अगर लेखपाल मांग रहा है या लिया है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। लेखपाल पर पहले से ही जांच चल रही है। फसल क्षति का मुआवजा जिसे नहीं मिला है। वह आधार कार्ड और बैंक पासबुक तहसील आकर जमा कर दें, मुआवजा राशि उनके खातों में भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें