फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज चौकी इंचार्ज पर पिटाई करने का आरोप, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गरीब मजदूर कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरनलाल गौतम ने अलीगंज चौकी इंचार्ज पर लाठी, डंडों से पिटाई करने की डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

गरीब, मजदूर कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरनलाल गौतम ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से की शिकायत में कहा है कि 26 सितंबर की दोपहर को अलीगंज कस्बे में शिक्षा, आवास, राशन, भाईचारे के संबंध में बैठक की जा रही थी। आरोप है कि उसी समय अलीगंज चौकी इंचार्ज योगेश शंखधार आ गए और अपशब्द कहते हुए उनकी डंडों से पिटाई क र दी। चौकी इंचार्ज द्वारा उन्हें दो बार अपमानित किया जा चुका है। साथ ही कहा है कि समिति गरीबों की सहायता के लिए राजकीय योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराती है। पूरनलाल गौतम ने डीएम से शिकायत कर अलीगंज चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की है।
अलीगंज में पहले से ही कई कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। किसी को अपमानित नहीं किया गया। बिना अनुमति के बैठक हो रही थी, जिसमें करीब 400 लोग मौजूद थे। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसलिए बैठक करने से मना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश शंखधार अलीगंज चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें