संपूर्णानगर। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने बुधवार को थाने पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय को सौंपा। इससे पहले दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने मिलकर दुर्गा मंदिर परिसर से जुलूस निकाला।
पदाधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से लोग काफी आहत हैं। हिंदुओं के घरों काे जलाकर उनका धर्म-परिवर्तन कराया जा रहा है। बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। पदाधिकारियों ने इस्काॅन मंदिर के मुख्य संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी काे अवैध बताया। ज्ञापन देने के दौरान शैलेंद्र सिंह, होरीलाल चारो, मनोज गुप्ता, आकाश, आयुष, मनोज बाजपेई, दीपक गुप्ता, आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद