फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कौशांबी में ब्राह्मण परिवार पर हुए अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पलिया तहसील में अ​धिकारियों को ज्ञापन सौंपते ब्राम्हण महासभा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। ब्राह्मण नवचेतना मंच लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सीबीसीआईडी जांच कराने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रत्नाकर मिश्रा को दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कौशांबी में एक ब्राह्मण परिवार के बेटे को पुलिस व प्रधान की मिलीभगत से झूठा फंसाया गया। न्याय न मिलने पर उसके पिता रामानंद तिवारी ने आत्महत्या कर ली। परिवार व समाज ने विरोध किया तो पुलिस ने बर्बरता से पीड़ित पर डंडा चलाया। निर्दोष को जेल भेजने का कार्य किया गया।
समाज चाहता है कि उक्त मामले की सीबीआई व सीबीसीआईडी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दिलाई जाए। पुलिस द्वारा लिखे गए फर्जी मुकदमे वापस लिया जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष सक्षम शुक्ला, पंडित गोविंद माधव मिश्रा, विश्वकांत त्रिपाठी, दीपक पांडेय, डाॅ. एके अवस्थी, सुनील कुमार शुक्ला, विजय बाजपेई, गगन मिश्रा, रामचंद्र अवस्थी आदि समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें