फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं से सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। मांगों का निस्तारण करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अजय कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने वाले प्रभारी निरीक्षक पसगवां को निलंबित करने, रिश्वत में फ्रिज लेने वाले एलआरपी पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई व व्यक्तिगत रंजिश के कारण बलात्कार के फर्जी मुकदमे में फंसाने वाले हसनपुर कटौली पुलिस चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामले की जांच कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एड. बाबूराम राजवंशी, कमलाकांत दीक्षित, धर्मेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, अफसर अली, रजत शेखर, मो. आफताब, मीरा देवी, सत्येन्द्र राजवंशी, अभय शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें