नव वर्ष के उपलक्ष्य में हुई कवि गोष्ठी में कवियाें ने नए वर्ष का अभिनंदन किया है।
पब्लिक कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता खूबलाल वर्मा के आवास पर बेनीराम अंजान की अध्यक्षता में हुई कवि गोष्ठी में मुनेंद्र प्रताप ने मां सरस्वती की वंदना की-
मातु अपनी कृपा मुझ पे बनाए रखना, मधुर सरगम से मेरा कंठ सजाए रखना।
राजीव प्रकाश शर्मा ने कहा-
रिश्वत देकर, रिश्वतखोरी का हम, दाग छुड़ाते हैं, रिश्वत लेते हुए अगर हम, कभी जो पकड़े जाते हैं।।
श्याम मोहन मिश्र ने कहा-
खुशियां दे नया साल सभी को हर क्षण मंगलकारी हो, छट जाएं घनघोर घटाएं, जीवन सबका उज्जवल हो।
बेदिल भारती ने कहा-
उल्फतत के गीत प्यार के नगमे सुनाइए, आया है नया साल की खुशियां मनाइए।
कन्हैया सिंह रास ने कहा-
सन 2015 की आई है बारात, लव मोहब्बत प्रेम की लाई है सौगात।
गेंदनलाल कनौजिया ने कहा-
नववर्ष सुखद मंगलमय हो, जीवन प्रमुदित विकास पाए, सुंदर विधान नूतनता ले, उर को विहान शुभ दे जाए।।
इस मौके पर सत्येंद्र्र शुक्ल, संगीत कुमार त्रिवेदी, उमेश शुक्ल, कृष्ण प्रताप सहित अनेक लोग मौजूद थे।