फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान परिंदे वतन रवाना

Mon, 06 Apr 2015 04:36 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ खीरी डिवीजन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट स्थित नगरिया झील इन दिनों कुछ सूनी-सूनी सी है। पिछले चार महीने तक प्रवासी परिंदों से यह इलाका गुलजार रहा। दूर देश से आए मेहमान परिंदे सर्दी खत्म होते ही वतन लौट गए हैं। हालांकि स्थानीय पक्षी यहां अब भी कलरव कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुनिया के कई ठंडे देशों से प्रवासी परिंदे हजारों किलोमीटर लंबी उड़ान भरकर यहां आते हैं, और चार महीने यहां प्रवास करने के बाद अपने वतन लौट जाते हैं। इस बार सर्दी अधिक समय रहने की वजह से इनकी वापसी मार्च के अंत तक हुई। मेहमान परिंदाें का प्रवासकाल ज्यादा रहने से नगरिया झील में एक सप्ताह पहले तक काफी रौनक रही।
चीन, जापान, साइबेरिया, कई यूरोपीय देशों, मध्य एशियाई देशों के अलावा देश के लद्दाख क्षेत्र से प्रवासी पक्षी यहां उस समय आते है जब वहां तापमान काफी कम हो जाता है, जलाशयों में बर्फ जम जाती है और पक्षियों के लिए भोजन तक के लाले पड़ जाते हैं। सर्दी में यह पक्षी तराई के जलाशयों में रुककर प्रवास और प्रजनन करते हैं। यह पक्षी माह नवंबर में यहां आते है और मार्च तक वापस चले जाते है। 
विज्ञापन

नगरिया झील में आते हैं यह विदेशी पक्षी
नगरिया झील में मुख्य रूप से यूरोप और मध्य एशिया, पूर्वी साइबेरिया, चीन, लद्दाख, तिब्बत से खूबसूरत पक्षी आते हैं। इसमें ग्रीव एमरल डब, लालसर, पिनटेल, कार्मीटेंट, ब्लेक नेक स्टार्क, लेसर एडुजेंट, स्पार्ट बिलडक, रेड क्रस्टेड पोचर्ड,, ग्रे लेग गूस, अबलक, कुर्चिया बत्तख समेत सैकड़ाें प्रजातियों के हजारों की संख्या में पक्षी हर साल यहां आते हैं।
यहां मिलता है अनुकूल वातावरण
नगरिया का विशालकाय जलाशय, झाड़ियां और घने जंगल, प्रवासी परिंदों को प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराते हैं। जलाशयों और जंगलों से इन्हें पर्याप्त और पसंदीदा भोजन तथा घोंसले बनाने के लिए घने पेड़ मिलते हैं।
सुरक्षा ही नहीं लाड़-प्यार भी
प्रवासी पक्षियों को यहां प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों से खूब लाड़-प्यार भी मिलता है। प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के साथ ही ग्रामीण भी हमेशा सजग रहते है। इस दौरान गांव में मांगलिक उत्सवों में पटाखे तक नहीं दागे जाते। तालाब के किनारे गुजरने वाले वाहन चालक हार्न भी नहीं बजाते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें