फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वच्छता से मिलती है तमाम बीमारियों से निजात’

Tue, 19 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर-खीरी।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
विज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जागरूकता बैठक में बोले डीएम
ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश
जिला स्वच्छता समिति की बैठक डीएम आकाशदीप की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम आकाशदीप ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता के प्रति ग्रामीणों को प्रेरित करने की जरूरत है, ताकि स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हों और अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें। स्वच्छता से तमाम बीमारियों से उन्हे निजात मिलती है। इसके लिए यह जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शौचालयों के उपयोग के संबंध में और अधिक जानकारी देकर जागरूक किया जाए। ताकि वह स्वयं  शौचालय बनवाएं तथा उनके उपयोग को समझें तभी यह कार्यक्रम सफल होगा। 
बैठक में डीएम आकाशदीप ने अब तक की कार्ययोजना के बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी से बिंदुवार जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण के अंर्तगत सीएलटीएस, समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता पर जनपद में प्रशिक्षण कराए जाने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण, के अंर्तगत वर्ष 2016-17 की वार्षिक कार्ययोजना, ब्लाक स्वच्छता परियोजना प्रबंध इकाई को प्रशासनिक मद में आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में खुले में शौच मुक्त के लिए ग्रामों के चयन कर उन ग्रामों में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
बैठक में एडीएम एसपी सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय, डीएएसओ डॉ. राकेश तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह समेेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें