फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे-फटे पुराने झंडे न फहराए जाएं

Wed, 05 Aug 2015 11:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विकास भवन सभागार में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम किंजल सिंह ने की। बैठक में तय किया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरागत रूप से पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए डीएम ने सभी विभागों को एक दूसरे विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत सुबह सात बजे से जिला, तहसील, विकास खंड और ग्राम स्तर पर विद्यार्थियों की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें विशेषकर स्कूल चलो अभियान, पल्स पोलियो, बालिका शिक्षा कार्यक्रम, साक्षरता दर बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, सहकारी कार्यालयों और स्कूल, कालेज भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।  
डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज साफ सुथरे हों। कटे-फटे और पुराने ध्वज कदापि न फहराए जाएं। इस मौके पर नाटक, विचार गोष्ठी, निबंध और लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाए। 8:50 बजे जिला और महिला अस्पताल, कुष्ठ अस्पताल, आश्रम पद्धति विद्यालय, जिला कारागार, मूक बधिर विद्यालय में स्वैच्छिक संगठन फलों का वितरण कराया जाएगा। जेल मे बंदियों को पूरे दिन अच्छा खाना खिलाने और अच्छे नाश्ते की व्यवस्था की जाए। सुबह 8:50 बजे से 9:30 बजे तक पांच किमी क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसका आयोजन क्रीड़ाधिकारी करेंगे। शाम को चार बजे से सात बजे तक विलोबी हाल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी अरविंद सेन, सीडीओ नितीश कुमार, एडीएम एसपी सिंह समेत संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें