फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल के पास पड़ा मेडिकल कचरा... संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
बिजुआ के पड़रिया तुला में खुले में पड़ा मेडिकल कचरा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बिजुआ। सरकारी अस्पतालों के पास फैला मेडिकल कचरा लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। इससे संक्रमण होने का खतरा फैल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कचरे को उठाने के लिए कार्यदाई संस्था नामित है। लेकिन समय कचरा का उठान न होने पर स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार को जन आरोग्य मेले के दौरान बिजुआ क्षेत्र के पड़रिया तुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मेडिकल कचरा पड़ा मिला।
ग्लूकोज की खाली बोतल, पाइप, सिरिंज आदि पाया गया। बाल्टी कमरे के अंदर रखी मिली। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कचरे को गड्ढे में डालकर जला दिया जाता है। शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य नौरंगाबाद में नाले मेें भी मेडिकल कचरा पड़ा मिला है। यहां पर भी बड़ी मात्रा में ग्लूकोज की खाली बोतल सहित अन्य मेडिकल कचरा पड़ा हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कचरा उठाने के लिए गाड़ी आती है। अगर फिर भी खुलें में कचरा फेंका जाता है तो गलत है। इसकी जांच कराकर सख्ती कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-डॉ. अमितेश द्विवेदी, नोडल अधिकारी जन आरोग्य मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें