फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा मित्र लड़ेंगे पंचायत चुनाव

Tue, 01 Sep 2015 10:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन रूरल चिकित्सा मित्र सोसायटी की बैठक विलोबी मेमोरियल हाल में की गई। यहां पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई तथा प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन

बैठक में संस्था के अध्यक्ष ओमदीन ने कहा के सभी को समय से प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा रहे चिकित्सा मित्र जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे और चिकित्सा मित्रों के संघर्ष के साथ प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। यहां प्रदेश महासचिव संदीप बरनवाल ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर बताया कि लखीमपुर षष्टम से डॉ. दिलबाग सिंह, लखीमपुर से महेशचंद कनौजिया, लखीमपुर से बाबा सर्वजीत सिंह, बांकेगंज पंचम से दिनेश वर्मा, बिजुआ से राजेश यादव, फूलबेहड़ से संदीप बरनवाल, बांकेगंज से स्वामीदयाल वर्मा, फूलबेहड़ से मुख्तार अहमद, बेहजम से सावित्री शर्मा और कुंभी प्रथम से रामसिंह वर्मा चुनाव लड़ेंगे। बैठक में जिला सचिव लल्लूराम वर्मा ने बताया कि सात सितंबर को गोला में स्वास्थ्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत कुपोषण मिटाओ कन्या बचाओ गोष्ठी प्रात: आठ बजे से होगी। बैठक में रामेंद्र कुमार वर्मा, रामू गुप्ता, राजेश यादव, स्वामी दयाल वर्मा, शिवरतन शर्मा, वीर सिंह और सूरज प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें