लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध नवनिर्मित जिला चिकित्सालय में डी-विंग का निर्माण कार्य अधूरा होने से लॉन्ड्री सेवा शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल पुराने भवन में लॉन्ड्री संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने जिला महिला चिकित्सालय के पुराने भवन तथा नवनिर्मित अस्पताल परिसर के पास स्थित पुराने ओटी एवं रेडियोलॉजी विभाग भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुराने भवन में लॉन्ड्री संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि मरीजों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। संवाद