फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण को लेकर नपाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। नगर पंचायत खीरी टाउन के खीरी-लहरपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाले का निर्माण होना है। पीडब्ल्यूडी के जेई ने नपाई कर अतिक्रमण की जगह पर लाल निशान लगाया। अतिक्रमण हटने के बाद नाला का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत को नाले का निर्माण कार्य कराना है, लेकिन कई जगह अतिक्रमण की परेशानी को देखते हुए काम नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को जेई निर्मल सिंह, लेखपाल अनुज शुक्ला ने पुलिस की मौजूदगी में नपाई की। लेखपाल ने चिह्नित कर लाल निशान लगाया। हालांकि 2023 में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते ज्यादातर लोगों ने मुख्य मार्ग का अतिक्रमण हटा लिया था।
बचे स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है। लेखपाल अनुज शुक्ला ने बताया नक्शे के अनुसार नपाई की जा रही है, जो नपाई के अंदर होगा उनका अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें