फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति से संबंधित पत्र वायरल

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल आंकड़े वाला पत्र
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव सिर पर है। ऐसे में बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया साइट पर बैंक के वित्तीय घाटे और शेयर धारकों की संख्या में कमी से संबंधित एक पत्र पोस्ट किया गया। वायरल पत्र के संबंध में बैंक के सीईओ से पूछने पर वह कोई सटीक जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

वायरल पत्र में वर्ष 2012-13 से 2017-18 के बीच अध्यक्ष का कार्यकाल और वर्ष 2017-18 से 2022-23 के बीच अध्यक्ष के कार्यकालों में अंतर दिखाया गया। साल 2013 से 2018 में सदस्यों की संख्या में 117.32 प्रतिशत की वृद्धि होती दिखाई गई, वहीं 2018 से 2023 के बीच इस बढ़ोतरी को घटाकर महज 2.88 फीसदी दिखाया गया। शेयर कैपिटल में भी 2018 तक 173.59 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई गई जबकि 2023 के कार्यकाल में इसे घटाकर 49.67 प्रतिशत दर्शाया गया है।
जमा राशि में 2018 तक 43.81 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रदर्शित की, वहीं 2023 तक के कार्यकाल में यह घटकर 33.58 फीसदी रह गई। इसी तरह 2018 तक ऋण में 157.25 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई गई, वहीं 2023 में यह 42.66 प्रतिशत दर्शायी गई है। बैंक के शुद्ध लाभ में भी काफी अंतर दिखाया गया है। वायरल पत्र में 2018 में वृद्धि 131.48 प्रतिशत तक पहुंची दिखाई गई, वहीं 2023 में यह घटकर 23.20 प्रतिशत रहना बताई है।
विज्ञापन

इस संबंध में बैंक के सीईओ शवल गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल पत्र संज्ञान में है। आंकड़ें सही हैं या गलत इस बात के लिए दस्तावेज देखने होंगे। व्यस्तता के चलते आंकड़ों की पड़ताल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें