फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने एमडीएम के राशन की जांच की

Thu, 24 Sep 2015 12:38 AM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजयनंद ने अपनी टीम के साथ तीन परिषदीय स्कूलों में एमडीएम राशन की जांच की। उन्होंने उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय बांकेगंज प्रथम एवं द्वितीय में स्टोर में रखे एमडीएम राशन का बारीकी से मुआयना कर संतोष जताया। साथ ही स्कूल की रसोई का निरीक्षण कर शिक्षक-शिक्षिकाओं से वहां साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने परिषदीय स्कूलों में बने स्टोर रूम में एमडीएम राशन के रख रखाव को देखा। इस दौरान उन्होंने गेहूं, चावल, मसाले, खाद्य तेल आदि की बारीकी से जांच कर संतोष जताया। इसके अलावा टीम ने स्कूल की रसोई का भी निरीक्षण किया। इसमें रसोई के बाहर पसरी गंदगी को देख नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों से साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं  संदीप कुमार, विमल कुमार, भारती निषाद, शशी देवी आदि सहित बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें