फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मायावती की जनसभा... आज प्रभावित रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बसपा सुप्रीमो मायावती की मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे प्रस्तावित जनसभा के मद्देनजर पुलिस ने शहर में रूट प्लान तैयार किया है। रोडवेज बसों के साथ ऑटो समेत अन्य वाहन भी आज शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। आज पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में आयाेजित होने वाली जनसभा के लिए यातायात प्रबंधन किया गया है। मंगलवार की दोपहर करीब 12.50 बजे मायावती का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से कार के जरिये वह जीआईसी जाएंगी।
यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दो मोबाइल टीमें शहर में भ्रमण करेंगी। दो क्रेन मय चालक और यातायात पुलिस कर्मी के साथ भ्रमणशील रहेंगी। शहरवासियों से कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

यातायात संबंधी किसी भी सहायता के लिए यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9454844045 पर संपर्क किया जा सकता है।
यहां से रूट डायवर्जन रहेगा
राजापुर से शहर की तरफ आने वाले वाहन रामापुर, दुसड़का तिराहा से सलेमपुर कोन, नौरंगाबाद चौराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
सौजन्या तिराहा से गुरु गोविंद सिंह चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। जिन वाहनों को गुरु गोविंद सिंह चौक से राजापुर की ओर जाना है, वे गुरु गोविंद सिंह चौक से अस्पताल तिराहा, लोहिया चौराहा, कचहरी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक राजापुर से सौजन्या की ओर ऑटो/बैट्री रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। हीरालाल धर्मशाला से रोडवेज तथा सदर चौराहे की ओर भी ऑटो नहीं जाएंगे।
स्कूली बच्चों के वाहन राजापुर से सौजन्या तिराहा, डीसी रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
परिवहन निगम की सभी बसें सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक एलआरपी व राजापुर तक ही आएंगी। शहर के अंदर सभी बसों का प्रवेश निषेध रहेगा।

यहां से परिवहन निगम की बसों का संचालन होगा
ऐरा, धौरहरा, रुपईडीहा, लहरपुर मार्ग की बसें राजापुर चौराहा से संचालित की जाएंगी।
गोला, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर एवं लखनऊ मार्ग की बसें एलआरपी चौराहे से संचालित की जाएंगी।


यहां लगाए गए बैरियर
यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए प्रथम बैरियर राजापुर चौराहे पर, दूसरा सौजन्या तिराहा, तीसरा हीरालाल धर्मशाला, बैरियर गुरु गोविंद सिंह चौक और पांचवां बैरियर डानबास्को नहर पुलिया पर लगाया गया है।

यहां बनाई गई पार्किंग

राजापुर चौराहे से खीरी रोड पर लगभग 300 मीटर आगे कृष्ण कुंज कॉलोनी गेट के सामने खाली मैदान में

रामापुर, खीरी कस्बा, ओयल, गोला, बेहजम दिशाओं से आने वाली बसें राजापुर चौराहे से सौजन्या तिराहे पर सवारियों/ कार्यकर्ताओं को उतारकर उक्त पार्किंग में पार्क होंगी।

शारदानगर, पलिया, निघासन दिशा से जनसभा में आने वाली बसें सैंधरी बाईपास, बरगद तिराहा होते हुए राजापुर चौराहे से सौजन्या तिराहे पर कार्यकर्ताओं को उतार खीरी रोड पर पार्क होंगी।
विज्ञापन


रामापुर, खीरी कस्बा, ओयल, गोला, बेहजम दिशाओं से आने वाले छोटे चार पहिया/ दो पहिया वाहन राजकीय आईटीआई कॉलेज राजापुर में पार्क होंगे।

निघासन, शारदानगर व पलिया की ओर से आने वाले चार पहिया/दो पहिया वाहन मेला मैदान, इमली तिराहा होते हुए पुराना एसपी बंगला के पास पार्क कराए जाएंगे।

पुराना एसपी बंगला पार्किंग भर जाने पर छोटे चार पहिया वाहन विलोबी हॉल मैदान में पार्क होंगे।

वीवीआईपी/रिजर्व पार्किंग की जरूरत पड़ने पर विकास भवन परिसर रिजर्व रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें