फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उर्दू पढ़ाने आता था मौलाना, युवती को ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर उर्दू पढ़ाने आने वाले मौलाना पर युवती को ले जाने का आरोप लगा है। परिजनों ने मौलाना, उसके भाई व अन्य दो पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव पठानपुरवा के मौलाना जावेद खां उसके घर बच्चों को उर्दू की तालीम देने आता था। छह मई को उसकी 24 वर्षीय बेटी को ले गया। मौलाना के भाई कल्लूस खां और नसीम खां ने मदद की है।
पीड़ित पिता ने चारों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। एसओ अनिल सैनी ने बताया तहरीर के आधार पर जावेद खां, कल्लुस खां, नसीम खां और जावेद के भाई पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें