शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी बुधवार सुबह धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए औरंगाबाद पहुंचेंगे। जहां वह मजलिस को खिताब फरमाएंगे कार्यक्रम के आयोजक ने क्षेत्रीय लोगों से पहुंचने की अपील की है।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक नवाब कल्बे हसन ने बताया कि बुधवार को शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी लखनऊ से औरंगाबाद कस्बा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मजलिस खिताब करेंगे। मजलिस के बाद ताजिया और अलम का जुलूस निकाला जाएगा। जो औरंगाबाद से करबला पहुंचेगा जुलूस में जंजीर का मातम और अंजुमनों के द्वारा नौहाख्वानी और सीनाजनी की जाएगी। मजलिस में नामी गिरामी शायर भी शिरकत करेंगे आयोजक ने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।