छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (व्यक्तिगत) कक्षाओं की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। मौखिक परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों पर 11 जून से होंगी।
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 14 जून को डीडीयू कॉलेज सीतापुर में, एमकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 14 जून को वाईडी कॉलेज लखीमपुर में, एमए द्वितीय वर्ष (समाजशास्त्र) की परीक्षा 24 और 25 जून को युवराजदत्त महाविद्यालय में होगी।
उधर भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि स्नातकोत्तर की हिंदी मौखिक परीक्षा 11 और 12 जून, संस्कृत की 17 जून को, राजनीति विज्ञान की 16 जून को, इतिहास की 18 को, अर्थशास्त्र की 20 और समाजशास्त्र की 24 और 25 जून को भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी।
उन्होंने बताया उर्दू की मौखिक परीक्षा हलीम मुस्लिम महाविद्यालय चमनगंज कानपुर में, गणित की मौखिक परीक्षा डीबीएस कॉलेज कानपुर में, दर्शनशास्त्र की मौखिक परीक्षा 14 जून को डीएवी कॉलेज कानपुर में और अंग्रेजी साहित्य की मौखिक परीक्षा 17 जून को राजकीय महाविद्यालय पलियाकलां में होगी।