फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गांव में भीषण आग लगने से 43 घर जले, तीन गाय समेत आठ मवेशी मरे; लाखों रुपये का नुकसान

Thu, 23 Apr 2026 09:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के मजरा लोनियनपुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से हाहाकार मच गया। भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर करीब 43 घर जलकर राख हो गए। कई मवेशी जिंदा जलकर मर गए। 
विज्ञापन
गांव में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के बौधिया कलां गांव के मजरा लोनियनपुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सरवन पाल के घर से शुरू हुई और तेज हवा के चलते देखते ही देखते पूरे मोहल्ले को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में 43 घर जलकर राख हो गए। घटना के समय अधिकांश ग्रामीण पास के गांव में अंतिम संस्कार में गए हुए थे। जब तक लोग लौटकर पहुंचे, तब तक आग कई घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

विज्ञापन


अग्निकांड में सरवन पाल की तीन गाय जलकर मर गईं, जबकि दो अन्य झुलस गईं। जयप्रकाश की तीन बकरियां और दो बकरे भी आग में जल गए। शहीदुल की एक गाय झुलस गई। वहीं जान बचाकर भाग रहे प्यारेलाल का पैर की हड्डी टूट गई। 

आग की चपेट में आकर सतीश, शिवप्यारी, नंदराम, बहादुर, अरविंद, किशोर, प्रमोद, मीना, सुमित, पुत्तू, सुशील, हीराकली, पप्पू, रामगुलाम, पवन, दयाराम, सोनपाल, शिवपुरी, सुनीता, संदीप, हरिराम, पतराम, जसपाल, छोटूराम, तीरथराम, रामकली, सचिन, चुन्नी, विजयपाल समेत कुल 43 परिवारों के घर जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग में जलकर राख हुईं झोपड़ियां - फोटो : संवाद
घरेलू सामान, नकदी-जेवर भी आग की भेंट चढ़े 
रामबहादुर की बेटी की 13 मई को होने वाली शादी के लिए रखा सारा सामान आग में जल गया। वहीं, शरीफुल को शादी में मिला सामान भी राख हो गया, जिससे उसकी पत्नी जुबेदा का रो-रोकर बुरा हाल है। कमरुन्निशा के जेवरात और करीब एक लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू 
सूचना पर तहसीलदार दिव्यांशु शाही, कानूनगो लक्ष्मण यादव, लेखपाल शैलेंद्र सिंह, अवधेश कुमार व आपदा मित्र अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासन से राहत व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें