फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी के कारीबरेडी गांव में लगी भीषण आग, 50 घर जले, पांच मवेशी मरे, लाखों का नुकसान

Tue, 26 May 2026 01:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जनपद के कारीबरेडी गांव में सोमवार रात आंधी के दौरान भड़की आग ने 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे गांव में हाहाकार मच गया। आग से अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पांच मवेशी जलकर मर गए।
विज्ञापन
सोमवार रात कारीबरेडी गांव में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के मितौली तहसील क्षेत्र के कारीबरेडी गांव में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 50 घर जल गए, जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग से पांच मवेशी जलकर मर गए।  

विज्ञापन




रात में आग लगने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता, सीओ यादवेंद्र यादव और एसएचओ महेश पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं। 
विज्ञापन


तेज आंधी के कारण आग तेजी से फैली और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। तहसील प्रशासन और पुलिस सुबह से ही गांव में मौजूद रही। टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।  प्रशासन ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों का दौरा संभावित
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के भी गांव पहुंचने की संभावना है। वे अग्नि पीड़ितों से मिलकर स्थिति का जायजा लेंगे। इस भीषण अग्निकांड के बाद आसपास के गांवों में शोक का माहौल बना हुआ है। प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें