आग फैलने से रोकने के लिए दुकानों को ढहाया गया
नेपाल से आई दमकल गाड़ियों ने धनगढ़ी से कई चक्कर लगाकर पानी लाकर आग पर छिड़काव किया। आग को आगे फैलने से रोकने के लिए जेसीबी की मदद से बाजार की बीच की दुकानों को ढहाया गया, जिसके बाद लपटों के प्रसार पर रोक लग सकी और मंडी की बाकी सैकड़ों दुकानें सुरक्षित बच पाईं। बाद में पलिया सहित आस-पास के क्षेत्रों से भी पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पूरी रात पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया।
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए पलिया एसडीएम पुष्पक, सीओ शिवम कुमार, नेपाल पुलिस और एपीएफ (सशस्त्र पुलिस बल) के जवान कई घंटों तक डटे रहे। बाद में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा पलिया थाना, चंदनचौकी कोतवाली, सम्पूर्णानगर, मझगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी ने भी देर रात मंडी पहुंच कर निरीक्षण किया।
इनकी दुकानें चपेट में आईं
अजय राना, ओम प्रकाश उर्फ बजरंगी, ओमकार राना, फकीरा राना, दीपू राना, देवकी राना, गेंदी लाल राना, साधु राना, किशोरी राना, संजीव राना, रतिराम चौधरी, जेपी राना, दानिश अंसारी, ऋतिक गुप्ता, बिरजू राना, धीरज गुप्ता, ईश्वरी, नवनीत, राहुल, मदन देवल, दयाराम राना, मनहरी राना, अनुज उर्फ पुच्ची, जतिन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, नवनीत गुप्ता, श्रवण राना, राहुल राना, मानव गुप्ता, विक्की देवल, ईश्वरचंद गुप्ता, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनीष, सन्नी, कन्हैया गुप्ता, गौरी, अमित, श्रीकृष्ण, धर्मेंद्र, देवेन्द्र, राजीव, राकेश, निशु, चंकी, गोलू, आशीष, अंकुश, अरुण उर्फ वकील आदि की दुकान और फड़ जल गए।
विधायक रोमी साहनी ने सीएम योगी से मांगी आर्थिक मदद
पलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित बनिगवां मंडी में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई व्यापारियों की दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। आजीविका का एकमात्र सहारा छिन जाने के कारण पीड़ित परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है ताकि वह दोबारा अपना कारोबार खड़ा कर सकें।