सामूहिक विवाह आयोजन में बैठे जोड़े। संवाद
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के रेहरिया में स्थित फूलवारी मैरिज लाॅन में 183 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। वहीं, आठ ने निकाह कबूल किया। वर-वधू के साथ बराती-घराती के लिए भोजन की व्यवस्था की। व्रत वालों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई। आयोजन के बाद वर-वधु को उपहार देकर विदा किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र वाजपेई, सीडीओ योगानंद पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह आदि ने वर-वधुओं पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया। विधायक ने सरकार की योजना के बारे में बताया। मोहम्मदी में मंगलवार को 202 जोड़ों का विवाह होना था, लेकिन 11 जोड़े नहीं पहुंचे। 191 जोड़ों में पसगवां के 96 और बरबर के पांच जोड़े शामिल हुए।
समारोह के बाद वर वधू को डिनर सेट, कूकर, ट्राॅली बैग, शृंगार, घड़ी, सीलिंग फेन, वाटर कूलर सेट, आयरन सहित अन्य घरेलू उपहार दिए गए। साथ ही 64 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सीओ अरुण कुमार सिंह, बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह, बीडीओ पसगवां मोहित कौशिक सहित सुशील त्रिवेदी, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।