फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गढ़ देवेश्वर शिव मंदिर में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

Sun, 30 Apr 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मौजूद लोग
विज्ञापन
मितौली। ओम भोले शिव शक्ति कांवड़िया सेवा समिति मितौली की ओर से अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी स्थित गढ़ देवेश्वर शिव मंदिर पर सामूहिक पार्थिव रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आचार्य रामजी पांडे, सुधाकर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन कराते हुए 21 जोड़ों से रुद्राभिषेक कराया। कांवड़िया सेवा समिति के अध्यक्ष अंशु शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गढ़ देवेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार कराना है। सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान कांवड़िया समिति के संरक्षक सचिन शुक्ला, पूर्व प्रधान दिनेश मास्टर, डॉ. प्रशांत शुक्ला, अमन मिश्रा, शिवांश शुक्ला, संजय जायसवाल, विनोद तिवारी, आर्यन, बिहारी मसाला, अनूप राठौर, हर्षित शुक्ला, नीरज शुक्ला सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें