लखीमपुर खीरी जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की दुकान और मकान में लूटपाट की। पीड़ित के मुताबिक बदमाश 1.27 लाख की नकदी और 15 लाख के जेवर लूटकर ले गए।
लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव के सिकंदराबाद क्षेत्र में नकाबपोश चार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की दुकान और घर से लाखों रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। वारदात शनिवार देर शाम की बताई गई है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक बदमाश दुकान से 1.27 लाख रुपये और घर से 15 लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए।
विज्ञापन
अमेठी के ग्राम मडेरा निवासी मेडिकल व्यापारी विकास शर्मा ने बताया कि वह शनिवार देर शाम मेडिकल स्टोर पर ही थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस आए और उनको बंधक बना लिया। मारपीट की। बदमाश मेडिकल स्टोर में रखे 1.27 लाख की नकदी लूटी ली।
इसके बाद बंधक बनाकर विकास को उनके मकान के अंदर ले गए, जहां परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी संकल्प शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।