फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से मसककली का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
मसककली की जन्मद‌िन मनाते वनकर्मी।
विज्ञापन
बांकेगंज। कर्नाटक से दुधवा नेशनल पार्क आई टेरेसा की मादा हथिनी मसककली का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कमैहया हाथी कैंप में वनाधिकारियों, कर्मियों और महावतों ने मसककली को फूल मलाएं पहर्नाइं। लजीज व्यंजन मौसमी फल, गन्ना आदि खिलाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मादा हाथिनी मसककली के जन्मोत्सव पर हाथी कैंप को फूलों की झालरों से सजाया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ एफडी बी प्रभाकर, उपनिदेशक डॉ. टी रंगाराजू, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार और महावतों ने जश्न मनाते हुए मसककली को फूलमाला पहनाकर खुशियां मनाईं। महावतों और वन कर्मियों ने मसककली के दूसरे जन्मोत्सव पर उसे लजीज व्यंजन खिलाए। इस मौके पर दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड कर्मी और महावत, चारा कटर्स आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें