शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल, गुरुद्वारों में चले अटूट लंगर
जगह-जगह शबीलें लगाकर राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी और शर्बत
सिख पंथ के पांचवें गुरु अर्जनदेव का शहीदी दिवस जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शबीलें लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा श्री गुरु श्री तेग बहादुर साहिब में लंगर का आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हाथीपुर में गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस मनाया गया। सुबह दस बजे अखंड पाठ की समाप्ति पर दरबार साहिब में दीवान सजाया गया। जगाधारी से आए रागी जत्था भाई अनूप सिंह, भाई करनैल सिंह और सिख धर्म के प्रचारक भाई महताब सिंह भिंडर ने अपने कथा और कीर्तन और कथा से संगत को निहाल किया। शहर के कई स्थानों पर पानी और शर्बत की शबीलें लगाई गईं। समागम में प्रधान कुलवंत सिंह खैरा, महामंत्री इंद्रपाल सिंह राना, मनमोहन सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, शीतल सिंह, जरनैल सिंह, कश्मीर सिंह, पाल सिंह, ज्ञानी दलजीत सिंह, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह जुनेजा आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। सिखों के पांचवें गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के पदधिकारियों और सिख संगत के लोगों ने नगर के अशोक चौराहे के पास शबील और प्याऊ लगाकर राहगीरों को दिन भर शर्बत पिलाया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, सुखपाल सिंह, पप्पी भटिया, कुलदीप सिंह, रसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
पिपरिया धनी। कस्बा स्थिति गुरूद्वारा में सिखों के पांचवें गुरू अर्जनदेव सिंह के शहीदी दिवस पर गुरूद्वारा कमेटी के सदस्यों ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर सेवा की जिसमें बच्चों समेत तमाम राहगीरों ने शर्बत पिया। लखहा गुरूद्वारा में सेवादारों ने दिन भर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर दर्शन सिंह निर्मल सिंह छिंदा प्रिंस वर्मा, करनजीत सिंह, जसपाल सिंह, अनिल, जीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, सनप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह सहित कई लोग लगे रहे। गुलरिया। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा गोंधिया में शर्बत का प्याऊ लगाया गया और सेवादारों ने श्रद्धा के साथ राहगीरों को शर्बत पिलाया। गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन हुआ। बाबा गुरमीत सिंह ने शबद कीर्तन किया। इसके बाद अटूट लंगर चला। इस मौके पर सेवादारों में बलराज सिंह, अफसर सिंह, निरमल सिंह, मंजीतसिंह, गुरपेजसिह, जागीरसिह, जगतार सिह, जसबीर सिह, कश्मीर सिंह दलवीर सिंह, लक्खा सिंह, सोबरन सिंह, बिट्टू सिंह, मलकीत सिंह, हरदीप सिंह, मेजर सिंह, करतार सिंह, सरदूल सिंह, आदि मौजूद रहे।