फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला राजगढ़ निवासी एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर शव लटका हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ईसानगर के राम मनोहर ने 23 वर्षीय पुत्री निशा की शादी वर्ष 2018 में सदर कोतवाली के मोहल्ला राजगढ़ निवासी दिलीप कुमार के साथ की थी। आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजन परेशान करते थे। पति दिलीप, सास गुड्डी देवी, देवर पंकज और उमेश, ननद निशा आए दिन दहेज की मांग करते थे। पिता राम मनोहर का आरोप है कि ससुरालियों ने मिलकर बेटी की हत्या करते हुए उसका शव फंदे से लटका दिया। इधर, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें