फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी के 11 महीने बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 14 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के कौरैया संजर गांव निवासी मोहिनी (22) पत्नी रामभजन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहिनी की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार शाम मौत की सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे, जहां मोहिनी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व अन्य ससुरालियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
-
इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, मातम
लखीमपुर। गोला क्षेत्र के पुनर्भूग्रन्ट डल्लापुरवा निवासी माखन लाल (65) की सड़क हादसे में घायल होने के दस दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, चार मार्च को माखन लाल छैरासी गांव स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे। अलीगंज मार्ग पर जमुनाबाद फार्म के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

-
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की गई जान
लखीमपुर खीरी। ईसानगर क्षेत्र के कैरातीपुरवा गांव निवासी पंकज (17) पुत्र रामलखन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम पंकज ट्राॅली से टेंट का सामान उतार रहा था। इसी दौरान लोहे का पाइप उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संवाद
-
वाहन की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम
लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव निवासी रामदयाल (40) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शे में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।
परिजनों के मुताबिक, रामदयाल शुक्रवार शाम गोला क्षेत्र के निजामपुर गांव में भतीजी का तिलक चढ़ाने गए थे। वहां से ई-रिक्शे से घर लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें