लखीमपुर खीरी। गोला निवासी विवाहिता ने पति व सास-ससुर समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी जुलाई 2021 में लखनऊ के गोमतीनगर निवासी मोहित कक्कड़ के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति मोहित कक्कड़, ससुर लक्ष्मण कक्कड़, सास विभा व देवर रोहित पर केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की। संवाद