फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की मौत, गले पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। अटल नगर में बुधवार देर रात एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अटल नगर निवासी श्रीराम ने बताया कि उसकी बहन मूना (30) की शादी अटलनगर मोहल्ले के राजेंद्र के साथ हुई थी। मूना के तीन बच्चे हैं। राजेंद्र की पांच साल पहले मौत हो गई। उसके बाद परिवार वालों ने मूना के बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए करीब चार माह पहले राजेंद्र के चचेरे भाई मुकेश के साथ दूसरा विवाह कर दिया। मूना की बुधवार रात मौत हो गई। इस बात की सूचना मूना के परिजनों को नहीं दी गई।
बृहस्पतिवार को पड़ोस के लोगों से सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले पर निशान थे। ससुराल वालों का कहना है कि मूना ने फांसी लगाई, जबकि पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। मृतका के भाई श्रीराम ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ श्रद्धा सिंह ने बताया कि गले पर निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें