गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी रोहित की 20 वर्षीय पत्नी कीर्ति देवी ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लिए जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई भीरा थाना क्षेत्र के ढकियाकलां मजरा शाहपुर निवासी राममिलन पुत्र दयाराम ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने नायब तहसीलदार श्रीष त्रिपाठी की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा कोई अन्य तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद