महिला के हैं तीन बच्चे
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को गोली मारी है। गोली किससे मारी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतका की एक बेटी व दो बेटे हैं। सीओ मोहम्मदी आरके वर्मा ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'
मितौली थाना प्रभारी ने आलोक धीमान ने बताया कि रात करीब 11 बजे मृतका के भाई ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका की करीब आठ साल की बड़ी बेटी भी कुछ ऐसा ही बता रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।