फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बड़ी नहर में डूबी युवती, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के भूपपुर गांव के पास सोमवार शाम नहर पटरी पर टहलने गई 22 वर्षीय पल्लवी पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गई। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक की पंचायत ग्रंट नंबर 11 के भूपपुर गांव निवासी सूरज प्रसाद एडवोकेट ने एसडीएम गोला को मंगलवार एक प्रार्थनापत्र देकर बड़ी नहर में डूबी अपनी पुत्री पल्लवी की तलाश के लिए नहर का पानी कम करवाने की गुहार लगाई है।
एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि सिंचाई विभाग के एक्सईएन से नहर का पानी कम करवाने के लिए कहा गया है। एक्सईएन के मुताबिक 17 घंटे बाद नहर का पानी कम होगा। इसके बाद तलाश कराई जाएगी। उधर, थाना मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र गंगवार ने बताया कि गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें