फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी के एक साल बाद विवाहिता ने दी जान

Wed, 20 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतका रोशनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भीरा। जगदेवपुर गांव में 20 वर्षीय विवाहिता रोशनी पुत्री रामचंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले मैलानी थाना क्षेत्र के लोचनपुरवा निवासी राज के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, रोशनी शादी से खुश नहीं थी और ससुराल में नहीं रहना चाहती थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार को रोशनी ने अपने चाचा के बंद पड़े घर में फंदा लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ड्राइवर हैं। परिजनों ने बताया कि उन्होंने मजदूरी कर बेटी की शादी धूमधाम से की थी। भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें