फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी, हालत गंभीर

Thu, 12 Feb 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। थाना मझगईं क्षेत्र के मोहल्ला झन्नापार गांव में मंगलवार देर शाम मोहन की 20 वर्षीय पत्नी रोहिनी संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के अनुसार, रोहिनी घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे पर रखा भगोना खिसक गया और खौलती चाय उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजू राव ने बताया कि महिला के झुलसने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें