फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंडप में तीन सगे भाइयों की बहनों से शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। ऐसा ही यहां पर भी चरितार्थ हुआ, जब एक ही मंडप में तीन सगे भाइयों की तीन सगी बहनों के साथ शादी हुई। तीनों ने एक साथ जयमाल डाली और साथ ही एक-दूसरे के साथ फेरे लिए। इस अनोखी शादी को देखने के लिए भीड़ लगी रही। शादी में बुलाए गए मेहमान भी वर-वधू के साथ सेल्फी लेने में मशगूल रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी रुक्मणि देवी शर्मा के पुत्र दीपेंद्र, धनेंद्र और यतेंद्र का विवाह एक ही साथ एक ही तारीख को तय हुआ था। उनका विवाह पलिया निवासी कुंदन लाल की सगी पुत्रियों रेखा, संजना व ज्योति के साथ तय हुआ। रविवार को एक ही मंडप में तीन सगे भाइयों और तीन सगी बहनों की एक साथ विवाह हुआ तो देखने वालों की भीड़ लग गई। तीनों भाइयों की बरात एक साथ आई और बारी-बारी से द्वाराचार हुआ। जयमाल में भी तीनों भाइयों ने अपनी-अपनी होने वाली पत्नियों को एक साथ जयमाला डाली। इस दौरान शादी समारोह में आए मेहमानों में सेल्फी लेने की होड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें