फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का मारा बाजार..त्योहारी सीजन संजीवनी बना

विज्ञापन
दिवाली पर पूजन के लिए गणेशलक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में बंद रहा बाजार अनलॉक होने के बाद भी बंदी की मार से बेहाल रहा। मगर, अब त्योहारी सीजन में बाजार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। दिवाली, धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार है। बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। उनको उम्मीद है कि कोरोना की मार से बेहाल कारोबार को दिवाली उबारेगी, जिससे व्यापार फिर से पुरानी रफ्तार पकड़ने में कामयाब होगा। नवरात्र और दशहरा में भले ही बाजार मंदी से उबरने में न कामयाब रहा है, लेकिन पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बाजार के लिए बेहद अच्छा रहा। इसने काफी हद तक बाजार को मंदी से उबारा। अब व्यापारियों को दिवाली पर और बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। व्यापारियों का मानना है कि भले ही इस बार दिवाली पर कारोबार पिछले साल की तुलना में हल्का रहे। मगर, इतना जरूर है कि अब लोगों को घर से निकलने में हिचकिचाहट नहीं होगी।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर सज गया बाजार
दीपोत्सव का आगाज गुरुवार को धनतेरस से हो रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार पूरी तरह से सज धजकर तैयार है। सराफा दुकानों से लेकर बर्तन, मिठाई की दुकानें सज गई हैं। इस बार लोगों को ड्राई फ्रूट और मिक्स मिठाई के गिफ्ट पैक खूब भा रहे हैं। दुकानदारों का पूरा विश्वास है कि धनतेरस पर बाजार पर धनवर्षा जरूर होगी, क्योंकि मान्यतानुसार इस दिन खरीदारी करने से घर में खुशहाली आती है। इसलिए लोग धनतेरस के दिन कुछ न कुछ खरीदते जरूर हैं।
बाजार में मौजूद गिफ्ट पैक
ड्राई फ्रूट-650 से 3000 तक
चॉकलेट पैक-50 से 600 तक
अन्य गिफ्ट पैक-150 से 400 तक
सोन पपड़ी-80 से 300 तक
गुलाब जामुन एवं छेना-230 रुपये प्रति किलो
हैंड मेड बॉस्केट-325 से 650 तक
चिक्की (गुड़ मूंगफली एवं तिल की कतली)-200 रुपये का 480 ग्राम
गजक- 200 से शुरू
मिक्स मिठाई(खोया केसर बर्फी, बत्तीसा रोल, डोडा बर्फी सहित)-400 रुपये से 1000 तक
त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में तमाम तरह के गिफ्ट पैक मौजूद है। कोरोना काल में लोग खुली चीजों को लेने से लोग परहेज करते हैं। इसलिए कंपनियों ने गिफ्ट पैक तैयार किए हैं।
विज्ञापन

-प्रियंका साहनी, जनरल स्टोर
धनतेरस और दिवाली पर कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि त्योहारी सीजन में खरीदारी को लेकर शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं। इससे कारोबार को बल मिलेगा।
-सुरेश अग्रवाल, ज्वैलर्स
त्योहारी सीजन मिठाई कारोबार को मंदी से उबारने में सहायक साबित होगा। त्योहार में पूजन को लेकर मिठाई अवश्य खरीदी जाती है। हालांकि इस बार गिफ्ट पैक तैयार हैं। ड्राई फ्रूट व मिक्स मिठाई के पैक लोगों की पसंद आ रहे हैं।
-विनीत गुप्ता, गोविंद स्वीट्स
धनतेरस आज, भगवान धन्वंतरी पूजा से मिलता है आरोग्य सुख
लखीमपुर/ गोला गोकर्णनाथ। कार्तिक मास त्योहारों का माह है। इसमें पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व होता है, जिसका आगाज धनतेरस से होता है। जो गुरुवार को मनाई जाएगी। इसदिन भगवान धनवंतरि का प्राकट्य दिवस भी मनाया जाता है। धनतेरस पर आभूषण, बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। गुरुवार शाम 6:32 बजे पर त्रयोदशी शुरू हो रही है। सायंकालीन पर्व होने के कारण धनतेरस मनाई जाएगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके दो दिन बाद मां लक्ष्मी प्रकट हुईं थी। इसलिए दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार भगवान धनवंतरि की पूजा से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। पंडित रामदेश मिश्र शास्त्री ने बताया कि त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की शाम 6:32 से 13 नवंबर की शाम 4.12 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर्व सायंकालीन है इसलिए त्रयोदशी से पूर्व द्वादशी को ही मनाया जाएगा।
-खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 5:23 से 7:20 बजे तक।
-यम के लिए दीपक 13 नवंबर को 5.25 बजे के बाद रखना शुभ है।

रंग बिरंगे दीपक खरीदतीं युवतियां। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

त्यौहार को लेकर सज गई चूरा और खिलौना की दुकाने- फोटो : LAKHIMPUR

 

सराफा दुकान पर हार पसंद करती महिला। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें