फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईद के त्योहार को लेकर शहर में कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसको लेकर चौराहों पर यातायात कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- महेवागंज, पलिया बस स्टैंड, मेला मैदान से आने वाले वाहन इमली चौराहा, दुखहरण नाथ मंदिर तिराहा, कंपनी बाग तिराहा की ओर से विलोबी हॉल तिराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा होते हुए नौरंगाबाद की ओर जाएंगे।
- विलोबी हॉल तिराहा से शहर के अंदर आने वाले वाहन विलोबी हाल तिराहा से लोहिया भवन महिला अस्पताल, जीआईसी तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक होते हुए शहर के अंदर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पैदल, साइकिल, दो पहिया वाहन के अलावा कोई भी वाहन मेला मैदान से संकटा देवी मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे।
- कॉमर्शियल, भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रवेश बाजार में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
- राजापुर से खीरी की तरफ कॉमर्शियल, भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रालियों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- संकटा देवी मंदिर के पास से सदर चौराहा व अस्पताल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- सदर चौराहा से हमदर्द तिराहा तक तीन पहिया व चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें