फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहले दिन की हाजिरी में कई स्कूल गैरहाजिर

Tue, 16 Jun 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बंद पड़ा रमियाबेहड़ के लबेदपुर प्राइमरी स्कूल, झांडियों की भरमार-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हुईं, लेकिन पहले दिन की हाजिरी में कई स्कूल ही गैरहाजिर नजर आए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यालय बंद मिले, जबकि खुले स्कूलों में भी छात्रों की संख्या बेहद कम रही। कई जगह साफ-सफाई के अभाव में विद्यालय परिसर में गंदगी और झाड़-झंखाड़ दिखाई दिए।
जिले में संचालित 3106 परिषदीय विद्यालयों में साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूल खुलने से पहले बीईओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पहले ही दिन कई विद्यालयों में इसका असर नहीं दिखा। साफ-सफाई की कमी के साथ परिसर में गंदगी भी नजर आई।
विज्ञापन

धौरहरा ब्लॉक में विद्यालयों की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक दिखाई दी। लोधपुरवा, मंझावा, हरदी, बसंतापुर, परसा, कलुआपुर और महादेव समेत करीब 10 विद्यालयों की पड़ताल की गई। इनमें केवल प्राथमिक विद्यालय महादेव खुला मिला, जहां छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। अन्य विद्यालयों में ताले लटके मिले और पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका।
रमियाबेहड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लबेदपुर में तीन शिक्षक और तीन रसोइयों की तैनाती है। सुबह 10:56 बजे विद्यालय में दो रसोइया सुघरा और आरती मौजूद मिलीं, लेकिन कोई शिक्षक नहीं थे। अध्ययन कक्ष में ताला लगा था। रसोइयों ने बताया कि एक शिक्षक अवकाश पर हैं और अन्य गैस एजेंसी गए हैं। विद्यालय परिसर में चारों ओर गंदगी फैली थी तथा अध्ययन कक्ष और शौचालय के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी थीं। रमुआपुर विद्यालय में शिक्षक मौजूद मिले, लेकिन छात्रों की संख्या कम रही।
दूसरी ओर पलिया ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। बच्चों के पहुंचने से पहले कक्षाओं की साफ-सफाई कराई गई। स्कूल पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। पहले दिन छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने पहले विषय के रूप में हिंदी की कक्षा से पढ़ाई शुरू कराई। पट्टीहन, लालपुर, ढाका, चंदन चौकी समेत अन्य विद्यालयों में भी शिक्षक समय पर उपस्थित मिले।
विज्ञापन

-
स्कूल खुलने को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि शिक्षक अनुपस्थित मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए

बंद पड़ा रमियाबेहड़ के लबेदपुर प्राइमरी स्कूल, झांडियों की भरमार-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें