भाकपा माले ने कई मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बेमौसम बरसात और ओलों से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को जल्द दिया जाए। किसानाें के कर्ज माफ किए जाएं, क्षति की सूची सार्वजनिक की जाए, जहां सहायता नहीं मिली है, वहां जल्द ही इसे दिया जाए, पटिहन में बाढ़ राहत में हुए घोटाले की जांच की जाए, कांप टांडा में सभी पट्टा धारको को कब्जे दिलाएं जाएं, इंदिरा आवास समेत सभी योजनाओं का लाभ भूमिहीन खेत मजदूरों को दिया जाए।
इस दौरान हुई सभा को माले पोलित ब्यूरो सदस्य कृष्णा अधिकारी, किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश राय, खेत मजदूर सभा के अध्यक्ष रामकिशुन आदि ने संबोधित किया। रंगीलाल, रामसेवक, मायाराम, लक्ष्मी नरायण, ओमप्रकाश, मोतीलाल, सोहनलाल, हरिनाथ, शंकर, सरजू प्रसाद, रामनरेश, प्रदीप, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किसान पंचायत में किसानों से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा कर एक ज्ञापन एसडीएम मोहम्मदी को सौंपा। इस मौके पर आदेश जोशी, विजयपाल, रामनाथ, अनुज शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, मुरारीलाल, रीतेश सिंह, नरेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, इंद्रसेन, कादिर खां आदि मौजूद रहे।