फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में कई कर्मचारी मिले गैर हाजिर, लिफ्ट भी बंद

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों से बात करते हुए डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल: स्रोत सूचना
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर/ओयल। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार सुबह 8:50 बजे जिला अस्पताल ओयल का निरीक्षण किया। कई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे ही नहीं थे। डीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका अपने साथ मंगा ली। अस्पताल में लिफ्ट बंद थी, जगह-जगह जलभराव, शौचालय और अन्य खामियों पर डीएम ने सीएमएस डॉ. राज कुमार कोली को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। मरीजों से बात कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
डीएम ने उपस्थिति पंजिकाएं अपने कब्जे में ले लीं। अनुपस्थित डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम के पूछने पर वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक कोई भी डॉक्टर भ्रमण पर नहीं आया है। मरीजों के फाइल पर भी इसका कोई उल्लेख नहीं था। डीएम ने सीएमएस को संबंधित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण लेकर अवगत कराने और फाइल पर भ्रमण का नियमित ब्योरा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. कोली से पूछा कि इतनी गंदगी क्यों है। जब तक शौचालय साफ न हो, तब तक मरीज चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉप के शौचालयों का प्रयोग करेंगे। सीढ़ियों पर पान की पीक पड़े होने पर 200 की जगह 2000 का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तीन दिन में दुरुस्त कराएं व्यवस्थाएं
डीएम ने पर्चा काउंटर, पुरुष सर्जिकल, पुरुष ऑर्थो, डेंगू, इमरजेंसी, ड्रेसिंग रूम, सर्जन, इंजेक्शन, पैथोलोजी, ओपीडी, महिला व पुरुष वार्ड, टायलेट, आपातकालीन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने सीसीटीवी के साथ पहुंच मार्गों की रोशनी, प्रतीक्षालय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, सभी खिड़कियों में तार की जाली लगाने आदि के निर्देश दिए। डीएम ने तीन वृद्ध निराश्रित मरीजों को वृद्धाश्रम भेजने के निर्देश दिए। शाम तक समाज कल्याण विभाग की ओर से तीनों वृद्धजनों को वृद्धाश्रम शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल में 100 कैपेसिटी की सीटिंग व्यवस्था कराने, रिफ्लेक्टर लाइट वाली साइन एज लगवाने, सीवर टैंक को ढकवाने, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर फ्लोर मैट डलवाए के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें