फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फिजिशियन, सर्जन सहित कई डॉक्टरों ने डेढ़ बजे ही छोड़ दी ओपीडी

विज्ञापन
जिला अस्पतालमें ओपीडी से डॉक्टर नदारत, इंतजार करते मरीज- संवाद
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट रहीं हैं। डॉक्टरों के समय पर अस्पताल न पहुंचने व समय से पहले ओपीडी छोड़ने की बात आम हो गई है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई डॉक्टर समय से पहले उठ गए। इंतजार करने के बाद काफी मरीज लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना नए, पुराने 2500 से 3000 मरीज इलाज के लिए आते हैं। मंगलवार को 1351 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ।फिजिशियन सहित कई डॉक्टर डेढ़ बजे ही उठ गए, जबकि उस दौरान काफी मरीज दवा लेने के लिए बैठे थे। डॉक्टरों के जाने पर काफी मरीज उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन न आने पर मायूस होकर लौट गए।
मंगलवार को पर्चा काउंटर के पीछे एक से नौ नंबर तक बने ओपीडी कक्ष में महज एक ही डॉक्टर दोपहर 01ः30 बजे के बाद मरीजों को देखते नजर आए। अन्य कई कक्षों में ताले लटकते मिले, जबकि हाल में करीब 50 से 60 मरीज बैठे डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


ओपीडी के दौरान कभी-कभी इमरजेंसी कॉल आ जाती है तो डॉक्टर चले जाते हैं। बाद में आकर ओपीडी करते हैं। सभी डॉक्टर दो बजे तक अस्पताल में रहते हैं। सभी डॉक्टरों को पूरे समय बैठने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें