फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सांठगांठ से मिट्टी का अवैध खनन बढ़ा, शासन में शिकायत के बाद कमिश्नर सख्त

विज्ञापन
मैलानी थाने में खड़ीं ट्रैक्टर ट्रॉली
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिलेभर में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। स्वीकृत पट्टों के गाटों से मिट्टी खनन न करके अवैध रूप से दूसरे गाटों से मिट्टी खनन करने की शिकायतें शासन तक पहुंची हैं। शिकायतों का अंबार लगने पर कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब सख्त हो गईं हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर अवैध खनन रोकने के लिए स्वीकृत गाटों का चिह्नांकन एवं चौहद्दी का सीमांकन सही ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद खीरी में पिछले कई दिन से मिट्टी के अवैध खनन के मामले बढ़े हैं। धौरहरा, खमरिया, पलियाकलां, मैलानी समेत कई क्षेत्रों में अवैध खनन में संलिप्त वाहन भी पकड़े जा रहे हैं। फरधान में एक तालाब की मिट्टी भी अवैध खनन कर बेच दी गई, जिसमें लेखपाल भी निलंबित हो चुका है। मिट्टी खोदने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने मुकदमा भी लिखा था। तिकुनिया क्षेत्र में भी मिट्टी अवैध रूप से खोदी जा रही है। मिट्टी अवैध खनन की शिकायतें शासन में पहुंचने के बाद कमिश्नर ने डीएम को पत्र भेजकर इस पर रोकथाम लगाने के साथ चिह्नित पट्टों के गाटाओं से ही खनन कराने के निर्देश जारी किए हैं।


इन बिंदुओं का संज्ञान लेकर कमिश्नर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
- स्वीकृत क्षेत्रों में खनन करने से पूर्व राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम जांच करें। स्वीकृत गाटों का चिह्नांकन एवं चौहद्दी का सीमांकन सही ढंग से कराएं। मौके पर साइन बोर्ड लगाएं। स्वीकृत गाटा, रकबा व खनन की अनुमन्य मात्रा, खनन के लिए स्वीकृत अवधि, ठेकेदार का नाम, मोबाइल नंबर का उल्लेख कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

- जनपद में कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जारी कार्यादेश के अनुसार विभागीय मांग का आकलन कर जारी स्वीकृति से मिलान करा लें।
- साधारण मिट्टी के आपूर्ति के लिए जारी कार्यादेश में मात्रा का स्पष्ट उल्लेख करें। मात्रा के अनुसार खनन की अवधि निर्धारित करें। माइन मित्र पोर्टल से जारी खनन अनुज्ञा में मिट्टी की मात्रा व खनन अवधि का स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए।



अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
मैलानी। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मिट्टी अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज की हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने लालापुर गांव के पास से अवैध खनन की मिट्टी भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। खनन में लगा रैपर मौके पर नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें